Saturday 26 March 2016

वास्तु अपनाएँ लक्ष्मी पाएँ

वास्तु अपनाएँ लक्ष्मी पाएँ
आज के युग में हर इंसान अमीर बनना चाहता है लेकिन बहुत प्रयास करने पर भी वह सफल नही हो पाता | ऐसे में वह अपने भाग्य को कोसता है जोकि गल्त है | आपके घर में ही एेसे अनेक दोष है जो आपके हर काम मे बाधाएँ उत्पन्न करते है और लक्ष्मी को आने से रोकते है | इसलिए यदि आप चाहते है कि आपके घर मे कभी पैसे की कमी न हो हमेशा बरकत रहे तो निम्न उपायो को अपनाएँ और वास्तु दोषों को दूर करें :-

1. घर में अलमारी जिसमे धन रखते हों उसे दक्षिण की दीवार से सटाकर इस प्रकार रखे कि उसका मुँह उत्तर दिशा की         ओर खुलें | इससे धन स्थायी होता है | 

2. घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मी जी की तस्वीर जिसमे दो हाथी सूंड उठाए आते है लगाना शुभ होता है |

3. तिजोरी में लाल कपडा बिछाना चाहिए |

4. तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या आफ व्हाइट रखना चाहिए |

5. सीडियों के नीचे कभी तिजोरी नही रखनी चाहिए |

6. तिजोरी वाले कमरे में मकडी के जाले नही होने चाहिए |

7. मुख्य द्वार पर मागंलिक चिन्ह स्वास्तिक या ऊँ अंकित करना चाहिए |

8. घर में सोने की बासुँरी  रखने से लक्ष्मी का वास बना रहता है | अगर सोने सा चाँदी की बाँसुरी रखना संभव नही हो तो       बासं की बनी बाँसुरी रख सकते है | 

9. हर शुक्रवार श्री सूक्त का पाठ पढना चाहिए | 

10. पैसे की बरकत के लिए यह खास ध्यान रखें कि घर में किसी भी नल से पानी नही टपकना चाहिए | टप-टप पानी टपकना बढते खर्च की ओर इशारा करता है | 

               अभी हमने आपसे कुछ ही उपायो को शेयर किया है| अगले अंक मे आपको कुछ और उपाय बताएगें तब तक आप इन्हें अपनाए और अपने घर मे धन की कमी को दूर करें|